• नगर पंचायत सखानूं में आपका स्वागत हे|
  • Welcome to Nagar Panchayat Sakhanu.
  • नगर पंचायत सखानूं, बदायूँ में आपका स्वागत हे |
  • Welcome to Nagar Panchayat Sakhanu, Badaun

मान’नीय अध्यक्ष -
श्री मौo फैसल

अधिशासी अधिकारी
श्री मोहम्मद रजा

Upcoming News
powered by Surfing Waves

नगर पंचायत सखानूं, जनपद-बदायूँ

नगर पंचायत सखानूं, बदायूँ, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आती है जो एक नगर पंचायत बोर्ड है। नगर पंचायत सखानूं के चेयरमैंन/अध्यक्ष श्री मौo फैसल और अधिशासी अधिकारी श्री मोहम्मद रजा हैं। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार, सखानु की जनसंख्या 8,809 थी। पुरुषों की आबादी का 54% और महिलाओं का 46% है। सखानू की औसत साक्षरता दर 30% है, जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से कम है: पुरुष साक्षरता 38% है, और महिला साक्षरता 20% है। सखानू में, 22% आबादी 6 साल से कम उम्र की है। श्रीमती समीना बेगम पत्नी(दिवंगत पूर्व अध्यक्ष हिलाल उद्दीन की पत्नी) समाजवादी पार्टी से सखानू की वर्तमान अध्यक्ष हैं

हमारा संकल्प:- अपना शहर सखानूं बहुत सुन्दर है,आज हम सभी संकल्प लेते है कि, इसे हम हरा-भरा व साफ़ रखेगे। न हम गंदगी करेंगे, न किसी को गंदगी करने देंगे। हम अपने शहर के पार्को व नालों को साफ़ रखेंगे। पॉलीथिन का प्रयोग न करेंगे न करने देंगे। हम सब मिलकर अपने शहर को खूबसूरत बनाएंगे।

नगर पंचायत की नागरिको से अपेक्षा:- सड़क के किनारे भवन निर्माण की सामिग्री व अवशेष निर्माण सामिग्री न रखें। नगरीय ठोक अपशिष्ट (कूड़ा/पालिथिन) सड़क व सड़क किनारे न फ़ेके और न उसे जलायें। अपने घरों के आस पास पानी न एकत्रित होने दें और न पानी को व्यर्थ बहाऐ। नाली, सड़क एवं सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण न करें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। अपने घरों के आसपास कूड़ा न डालें, कूड़ा कूड़ेदान अथवा नियमित स्थान पर ही डालें। पालिथिन आज के युग में प्रक्रति और समस्त जनमानस के लिए घातक है। प्रण लें कि पालिथिन का प्रयोग न करें और न ही अपने परिवार में होने दें। अपने घरों का कूड़ा कूड़ा संग्रहक को दें अन्यथा नगर पंचायत करेगी जुर्माने की कार्यवाही। पर्यावरण को हरा-भरा तथा प्रदुषण मुक्त बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें खुले स्थानों पर शौच इत्यादि न करें।

इस वेबसाइट का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधायें प्रदान करना है। हम नागरिक प्रशासन को अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आशा है हमारा यह प्रयास अधिक से अधिक नगरवासियों तक पहुंचेगा एवं उनको लाभान्वित करेगा। हमारा उद्देश्य पालिका प्रशासन व सदस्यगण तथा आपके सहयोग से नगर का चहुमुंखी विकास करना है। अतः हम आपकी नगर पंचायत आपके द्वार तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे नगर पंचायत सम्बन्धी आपके कार्यों को सरलतापूर्वक, शीघ्रातिशीघ्र व समुचित ढंग से किया जा सके।

Total Visitor: 7597